हिन्दी (संज्ञा) PYQs RSSB AND RPSC



वाहन चालक सीधी भर्ती-2
024
प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द ‘भाववाचक संज्ञा’ नहीं है?
(अ) गर्मी    (ब) बुढ़ापा
(स) घबराहट    (द) दुबला
उत्तर : दुबला
General Hindi Exam
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ हैं-
(अ) ममता, बैल, राधेश्याम
(ब) राधेश्याम, पन्नालाल, हिमालय
(स) आम, साधना, ऊँचाई
(द) गाय, मूर्खता, चालाकी
उत्तर : राधेश्याम, पन्नालाल, हिमालय
Platoon Commander Exam 2025
प्रश्न 3. निम्नलिखित में ‘संज्ञा’ का भेद नहीं है-
(अ) व्यक्तिवाचक    (ब) भाववाचक
(स) जातिवाचक    (द) प्रश्नवाचक
उत्तर : प्रश्नवाचक
Platoon Commander Exam 2025
प्रश्न 4. इनमें से ‘भाववाचक संज्ञा’ का उदाहरण है-
(अ) काशी    (ब) गंगा
(स) महादेव    (द) मिठास
उत्तर : मिठास
Sub Inspector (Telecom) 2024
प्रश्न 5. किस समूह में सभी शब्द जातिवाचक संज्ञाएँ हैं ?
(अ) नदी, नगर, आपा    (ब) पशु, फल, लोभ
(स) बच्चा, गुरु, बन्धु    (द) व्यक्ति, एकता, प्यास
उत्तर : बच्चा, गुरु, बन्धु
Sub Inspector (Telecom) 2024
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द जातिवाचक संज्ञा से निर्मित भाववाचक संज्ञा हैं ?
(अ) दूरी, गर्मी, बुढ़ापा
(ब) सजावट, मिठास, निजत्व
(स) मित्रता, दासत्व, लड़कपन
(द) सामीप्य, दौड़, पंडिताई
उत्तर : मित्रता, दासत्व, लड़कपन
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है?
(अ) भारत    (ब) गंगा
(स) पहाड़    (द) हिमालय
उत्तर : पहाड़
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है?
(अ) बुढ़ापा जीवन की कठिन अवस्था है।
(ब) रामचरितमानस हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।
(स) मित्रता जीवन का परम धर्म है।
(द) ममता स्त्री का असली धन है।
उत्तर : रामचरितमानस हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों में से समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है:
(अ) ममता    (ब) सभा
(स) बचपन    (द) मित्रता
उत्तर : सभा
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 10. निम्नलिखित भेदों में से कौन-सा संज्ञा का भेद नहीं है?
(अ) जातिवाचक    (ब) द्रव्यवाचक
(स) आश्चर्यवाचक    (द) व्यक्तिवाचक
उत्तर : आश्चर्यवाचक
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 11 निम्नलिखित शब्दों में से भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है:
(अ) हिमालय    (ब) सच्चाई
(स) सभा    (द) मिट्टी
उत्तर : सच्चाई
RSSB Fourth Class Exam 2024
प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कौन-सी व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) गंगा    (ब) हिमालय
(स) धनवान    (द) रामचरितमानस
उत्तर : धनवान
Deputy Jailor Comp. Exam-2024
प्रश्न 13 व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयोग किस वाक्य में हुआ है ?
(अ) देश में जयचंदों की कमी नहीं है।
(ब) कभी-कभी दूरियाँ ही अपनेपन का आभास कराती हैं।
(स) शास्त्री जी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री थे।
(द) पूरी की पवित्रता सर्वविदित है।
उत्तर : देश में जयचंदों की कमी नहीं है।
Deputy Jailor Comp. Exam-2024
प्रश्न 14 निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा से निर्मित भाववाचक संज्ञा है :
(अ) दासत्व    (ब) कठोरता
(स) सजावट    (द) ममत्व
उत्तर : दासत्व
Deputy Jailor Comp. Exam-2024
प्रश्न 15 सर्वनाम से निर्मित संज्ञा शब्द है
(अ) तिरस्कार    (ब) धिक्कार
(स) अच्छाई    (द) अहंकार
उत्तर : अहंकार
CET 2024 (12th Level)
प्रश्न 16 निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा है-
(अ) अपना    (ब) दूरी
(स) मीठा    (द) बूढ़ा
उत्तर : दूरी
CET 2024 (12th Level)
प्रश्न 17 निम्नलिखित में जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है-
(अ) दौड़    (ब) सभा
(स) मित्रता    (द) तूफान
उत्तर : तूफान
CET 2024 (12th Level)
प्रश्न 18 निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है-
(अ) मीठा    (ब) निज
(स) गर्मी    (द) मित्र
उत्तर : गर्मी
CET 2024 (12th Level)
प्रश्न 19 निम्नलिखित में जातिवाचक संज्ञा नहीं है-
(अ) विद्वान    (ब) गाँव
(स) सती    (द) ठगी
उत्तर : ठगी
CET 2024 (Graduate Level)
प्रश्न 20 ‘चाल’, शब्द किस संज्ञा का उदाहरण है?
(अ) भाववाचक    (ब) समूहवाचक
(स) व्यक्तिवाचक    (द) जातिवाचक
उत्तर : भाववाचक
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4)
प्रश्न 21 निम्नलिखित में से ‘जातिवाचक संज्ञा’ है :
(अ) भिन्नता    (ब) बुराई
(स) मूर्खता    (द) पशु
उत्तर : पशु
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4)
प्रश्न 22 किस वाक्य में संज्ञा शब्द बहुवचन रूप में प्रयुक्त नहीं हुए हैं ?
(अ) मेले में बहुत भीड़ थी।    (ब) आज के समाचार क्या हैं ?
(स) तेरे होश उड़ गए।    (द) लोग कहते हैं।
उत्तर : मेले में बहुत भीड़ थी।
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4)
प्रश्न 23 किस विकल्प में सभी शब्द विशेषण शब्दों से निर्मित ‘भाववाचक संज्ञा’ हैं ?
(अ) मिठास, एकता, अच्छाई    (ब) ममत्व, निकटता, भूल
(स) सुझाव, वीरता, पढ़ाई    (द) सुंदरता, अपनत्व, चुनाव
उत्तर : मिठास, एकता, अच्छाई
General Hindi Exam
प्रश्न 24 निम्नलिखित में किस विकल्प में भाववाचक संज्ञायुक्त शब्द है -
(अ) मोहन, लड़का    (ब) गंगा, जयपुर
(स) बचपन, योग्यता    (द) पहाड़, नदी
उत्तर : बचपन, योग्यता
CET 2022 (12th Level) 04 Feb 2023
प्रश्न 25 किस शब्द में ‘भाववाचक’ संज्ञा है ?
(अ) गाय    (ब) होली
(स) हिमालय    (द) मित्रता
उत्तर : मित्रता
CET 2022 (12th Level) 04 Feb 2023
प्रश्न 26 निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं ?
(अ) गंगा, तालाब, नदी, समुद्र
(ब) बकरी, घड़ी, चाचा, होली
(स) जनवरी, पृथ्वी, चाँदनी चौक, प्रदीप
(द) लड़ाई, ममता, हाथ, रामायण
उत्तर : जनवरी, पृथ्वी, चाँदनी चौक, प्रदीप
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
प्रश्न 27 निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा से बना भाववाचक संज्ञा शब्द कौन सा है ?
(अ) मिठास    (ब) सजावट
(स) ममता    (द) बुढ़ापा
उत्तर : बुढ़ापा
3rd Grade Teacher 2022 L1
प्रश्न 28 निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
(अ) गंगा    (ब) लड़का
(स) पुस्तक    (द) पहाड़
उत्तर : गंगा
Police SI 15 September 2021
प्रश्न 29 किस वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) देश को नटवरलालों ने तरह-तरह से ठगा है
(ब) लौह पुरुष के दृढ़ संकल्प ने देश को एक सूत्र में बाँधा।
(स) भाषा की भिन्नताओं के बावजूद देशवासी अभिन्न हैं।
(द) हमें बुराइयों से दूर रहना चाहिए ।
उत्तर : देश को नटवरलालों ने तरह-तरह से ठगा है
General Hindi Series
प्रश्न 30 मधुर विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है -
(अ) माधुर्य    (ब) मधुरिमा
(स) माधुरी    (द) मधुरता
उत्तर : माधुर्य
सामान्य हिंदी अभ्यास
प्रश्न 31 सच्ची दोस्ती वही है जो संकट के समय काम आये। रेखांकित पद है -
(अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा    (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा    (द) उक्त कोई नहीं
उत्तर : भाववाचक संज्ञा
हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 32 ‘महात्म्य’ शब्द है -
(अ) क्रिया    (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) व्यक्त्विाचक संज्ञा    (द) भाववाचक संज्ञा
उत्तर : भाववाचक संज्ञा
विशेष प्रयोग अभ्यास
प्रश्न 33 देश में आज भी जयचंदों की कमी नहीं है। रेखांकित पद है -
(अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा    (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा    (द) उक्त कोई नहीं
उत्तर : जातिवाचक संज्ञा
संज्ञा पद परिचय
प्रश्न 34 वहां बहुत भीड़ थी। रेखांकित पद है -
(अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा    (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा    (द) उक्त कोई नहीं
उत्तर : जातिवाचक संज्ञा
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 35 इनमें से कौन सा शब्द क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
(अ) धुलाई    (ब) धुनाई
(स) पिटाई    (द) सफाई
उत्तर : सफाई
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 36 इनमें क्रिया विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है -
(अ) वीरता    (ब) शीघ्रता
(स) विविधता    (द) एकता
उत्तर : शीघ्रता
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 37 इनमें से कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
(अ) मजदूरी    (ब) खुशहाली
(स) दलाली    (द) चोरी
उत्तर : खुशहाली
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 38 इनमें जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
(अ) लघुता    (ब) नम्रता
(स) भ्रातृत्व    (द) महत्व
उत्तर : भ्रातृत्व
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 39 इनमें कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा से बना विशेषण नहीं है ?
(अ) व्यावहारिक    (ब) नैतिक
(स) आध्यात्मिक    (द) प्राथमिक
उत्तर : प्राथमिक
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
प्रश्न 40 इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
(अ) अपनापन    (ब) परायापन
(स) नैतिकता    (द) समता
उत्तर : अपनापन

Latest Updates